कोटद्वार: कोटद्वार में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग करने वाले 13 व्यक्तियों पर ऑपरेशन मर्यादा के तहत चालानी कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवर ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग कर रहे 13 व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। उनके विरूद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर मर्यादा में रहने की हिदायत दी गई।