गुन्नौर: जुनावई विकासखंड के गांव बझांगी, उदिया नगला और तोतापुर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जुनावई विकासखंड के गांव बझांगी उदिया नगला और तोतापुर का जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बुधवार शाम करीब 7 बजे निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बाढ़ की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और स्वास्थ्य पेयजल पशुचारा फसल क्षति तथा विद्युत व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार से जलस्तर की जानकारी ली।