मुख्यमंत्री सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
बीडीसी सदस्य अनीता कौशल सहित रजिंदर कुमार और परमजीत कौशल ने कांग्रेस का दामन थामा, कैप्टन पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में हुआ स्वागत
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बटराण-घलूँ - मंझेली से बीडीसी सदस्य अनीता कौशल, बटराण से भाजपा कार्यकर्ता रजिंदर कुमार तथा मांजरा से भाजपा कार्यकर्ता परमजीत कौशल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीनों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।
बीडीसी सदस्य अनिता कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के साथ जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। सरकार की नीतियों का उद्देश्य प्रदेश के हर वर्ग तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनसेवा, विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।उनके कांग्रेस में शामिल होने को क्षेत्र में पार्टी की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का स्वागत है और उनके अनुभव एवं सहयोग से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनसमर्थन से कांग्रेस क्षेत्र में अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर कैप्टन सुनील दत्त, बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व प्रधान सुनील कुमार, कार्यालय सचिव नानक चंद, रमेश चंद और रजत कौशल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए सदस्यों के जुड़ने से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और पार्टी आम जनता के बीच और अधिक मजबूती से कार्य करेगी।