गग्गल के मांझी पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी चालक की मौत!
कांगड़ा के गग्गल स्थित रछियालू डायवर्जन पर निजी बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रछियालू निवासी 39 वर्षीय संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाईवे पर करीब तीन घंटे तक चक्का जाम किया।
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ BNS की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धर्मशाला | JAN PRIME TV JPT
#Gaggal #Kangra #Dharamshala #RoadAccident #ManjhiBridge #HimachalPradesh #BreakingNews #KangraNews #TrafficJam #JanPrimeTV #JPTNews #HimachalNews
Dharamshala, Kangra | Oct 31, 2026