Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

भिवानी पहुंचने पर सांसद कुमारी शैलजा का अरावली, मनरेगा ओर उन्नाव रेप केस पर बड़ा बयान। #भिवानी #कुमारी #शैलजा #कांग्रेस ...

Bhiwani, Bhiwani | Dec 28, 2025

MORE NEWS

पुलिस ने रोका तो लोहारु के कुड़लवास में ही अनशन शुरू....
टीचर मनीषा केस में अनशन करने भिवानी पहुँच रहे पिता संजय व उसके सहयोगियों को पुलिस ने कुड़ल गांव के पास ही रोक लिया।
किसान नेता सुरेश कोथ।

पुलिस ने रोका तो लोहारु के कुड़लवास में ही अनशन शुरू.... टीचर मनीषा केस में अनशन करने भिवानी पहुँच रहे पिता संजय व उसके सहयोगियों को पुलिस ने कुड़ल गांव के पास ही रोक लिया। किसान नेता सुरेश कोथ।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 29, 2026

जामपुर सेवा समिति के हड्डी जांच शिविर में 64 मरीजों को मिला अत्याधुनिक उपचार और परामर्श
जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है मासिक शिविर का उद्देश्य : विनोद मिर्ग
भिवानी, 29 जून : मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए जामपुर सेवा समिति द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्थानीय कृष्णा कॉलोनी स्थित डा. विद्या सागर चैरिटेबल अस्पताल परिसर में मासिक परंपरा को निभाते हुए नियमित हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया गया। हर महीने के आखिरी सोमवार को आयोजित होने वाले इस शिविर में कुल 64 मरीजों की हड्डियों की गहनता से जांच कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श और स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। शिविर में मरीजों को बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं बिल्कुल नजदीक और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान आधुनिक मशीनों द्वारा हड्डियों की संपूर्ण जांच यानी बीएमडी टेस्ट किया गया, जिससे हड्डियों की मजबूती और खोखलेपन का सटीक पता चल सका। इसके साथ ही अत्याधुनिक फिब्रो स्कैन विधि द्वारा भी मरीजों की विशेष जांचें की गईं, ताकि किसी भी छिपी हुई बीमारी के मूल कारणों का समय रहते पता लगाया जा सके और उनका सटीक इलाज शुरू हो सके। शिविर में मरीजों की जांच के लिए कल्याणी अस्पताल गुरुग्राम के विशेषज्ञ डा. विक्रांत खन्ना ने अपनी विशेष सेवाएं दीं। उन्होंने शिविर में आए प्रत्येक मरीज की रिपोर्ट का बेहद बारीकी और संवेदनशीलता से अध्ययन किया। डा. खन्ना ने मरीजों को न केवल उचित दवाओं का परामर्श दिया, बल्कि खान-पान और जीवनशैली में सुधार के जरूरी टिप्स भी साझा किए। शिविर का विधिवत शुभारंभ समाजसेवी श्याम मिर्ग ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर जामपुर सेवा समिति के महासचिव विनोद मिर्ग ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। हर महीने के आखिरी सोमवार को लगने वाला यह शिविर अब क्षेत्र के लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनसेवा की यह यात्रा भविष्य में भी इसी तरह निरंतर और अधिक ऊर्जा के साथ जारी रहेगी। इस अवसर पर डा. दीक्षांत वर्मा, सुनील वधवा, प्रेम धमीजा, सुरेश कुमार (शीलम), रविंद्र अघी, राजकुमार जावा, महेंद्र हंस, हरनाम गाड्ढी, जगदीश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जामपुर सेवा समिति के हड्डी जांच शिविर में 64 मरीजों को मिला अत्याधुनिक उपचार और परामर्श जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है मासिक शिविर का उद्देश्य : विनोद मिर्ग भिवानी, 29 जून : मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए जामपुर सेवा समिति द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्थानीय कृष्णा कॉलोनी स्थित डा. विद्या सागर चैरिटेबल अस्पताल परिसर में मासिक परंपरा को निभाते हुए नियमित हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया गया। हर महीने के आखिरी सोमवार को आयोजित होने वाले इस शिविर में कुल 64 मरीजों की हड्डियों की गहनता से जांच कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श और स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। शिविर में मरीजों को बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं बिल्कुल नजदीक और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान आधुनिक मशीनों द्वारा हड्डियों की संपूर्ण जांच यानी बीएमडी टेस्ट किया गया, जिससे हड्डियों की मजबूती और खोखलेपन का सटीक पता चल सका। इसके साथ ही अत्याधुनिक फिब्रो स्कैन विधि द्वारा भी मरीजों की विशेष जांचें की गईं, ताकि किसी भी छिपी हुई बीमारी के मूल कारणों का समय रहते पता लगाया जा सके और उनका सटीक इलाज शुरू हो सके। शिविर में मरीजों की जांच के लिए कल्याणी अस्पताल गुरुग्राम के विशेषज्ञ डा. विक्रांत खन्ना ने अपनी विशेष सेवाएं दीं। उन्होंने शिविर में आए प्रत्येक मरीज की रिपोर्ट का बेहद बारीकी और संवेदनशीलता से अध्ययन किया। डा. खन्ना ने मरीजों को न केवल उचित दवाओं का परामर्श दिया, बल्कि खान-पान और जीवनशैली में सुधार के जरूरी टिप्स भी साझा किए। शिविर का विधिवत शुभारंभ समाजसेवी श्याम मिर्ग ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर जामपुर सेवा समिति के महासचिव विनोद मिर्ग ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। हर महीने के आखिरी सोमवार को लगने वाला यह शिविर अब क्षेत्र के लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनसेवा की यह यात्रा भविष्य में भी इसी तरह निरंतर और अधिक ऊर्जा के साथ जारी रहेगी। इस अवसर पर डा. दीक्षांत वर्मा, सुनील वधवा, प्रेम धमीजा, सुरेश कुमार (शीलम), रविंद्र अघी, राजकुमार जावा, महेंद्र हंस, हरनाम गाड्ढी, जगदीश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 29, 2026

भिवानी में मनीषा मामले पर बढ़ा तनाव, लघु सचिवालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

भिवानी में मनीषा मामले पर बढ़ा तनाव, लघु सचिवालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

Bhiwani, Bhiwani | Jun 29, 2026

भिवानी सवर्णकार समाज की सभा
श्री क्षत्रिय स्वर्णकार सभा ने की आम सभा आयोजित और पारदर्शिता के साथ पेश किया सालभर का लेखा-जोखा
प्रधान राजेश वर्मा के नेतृत्व में सभा ने बदली बरसों पुरानी रूढि़वादी परंपरा : महासचिव अधिवक्ता दीपक सोनी।
समाज के उत्थान और भलाई के लिए पूरी लगन से काम करती रहेगी टीम : प्रधान राजेश वर्मा
भिवानी, 29 जून : स्थानीय अजमीढ़ भवन में भिवानी स्वर्णकार समाज की सबसे बड़ी सभा की एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता स्वर्णकार समाज की सभा श्री क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के प्रधान राजेश वर्मा ने की। सभा में उमड़े भारी जनसैलाब और समाज के लोगों के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि प्रधान राजेश वर्मा की अगुवाई में पूरा स्वर्णकार समाज आज अभूतपूर्व रूप से एकजुट और संगठित हो चुका है। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के समक्ष सभा का एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड पेश करना था। अपनी बेदाग कार्यप्रणाली और ईमानदारी का परिचय देते हुए प्रधान राजेश वर्मा ने एक साल के दौरान किए गए विकास कार्यों व सामाजिक गतिविधियों का पूरा लेखा-जोखा सभी के समक्ष रखा। सभा के महासचिव अधिवक्ता दीपक सोनी ने बेहद सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से वित्तीय आय-व्यय की व्याख्या की। उन्होंने समाज के कोष से जुड़े एक-एक खर्चे को बारीकी से डिटेल्स के रूप में प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति और सराहना के साथ स्वीकार किया।
        इस जनरल मीटिंग के दौरान प्रधान राजेश वर्मा और उनकी टीम द्वारा उठाए गए कुछ ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी कदमों की जमकर सराहना हुई। समाज के लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशी और सम्मान की बात यह रही कि इस बार बैठक के लिए पुरानी रूढि़वादी परंपरा को बदल दिया गया। आज से पहले केवल एजेंडा लिखकर रजिस्टर घुमाकर खानापूर्ति की जाती थी। लेकिन हमारी टीम ने तय किया कि समाज का हर नागरिक हमारे लिए पूजनीय है। इसलिए हमने खुद डोर-टू-डोर जाकर सभी माननीय सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से इस जनरल मीटिंग के लिए आमंत्रित किया। यही नहीं अजमीढ़ भवन एक जर्जर भवन था, जिसे प्रधान राजेश वर्मा की अगुवाई में अजमीढ़ भवन के सौंदर्यकरण की दिशा में बेहद सराहनीय कार्य किया, जिसमें महासचिव दीपक सोनी व नरेश सोनी किकान का भी अहम रोल रहा।
      अजमीढ़ भवन में आयोजित हुई इस आम सभा में स्वर्णकार समाज के कोने-कोने से आए प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और पितातुल्य बुजुर्गों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। समाज द्वारा मिले इस अपार स्नेह, समर्थन और विश्वास से गदगद प्रधान राजेश वर्मा और उनकी पूरी कार्यकारिणी ने आए हुए सभी माननीय सदस्यों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। प्रधान राजेश वर्मा ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कामना की, ताकि वे भविष्य में भी समाज की भलाई और उत्थान के लिए इसी तरह पूरी ईमानदारी, लगन और पारदर्शिता के साथ सेवा कार्य करते रहें। बैठक के समापन पर समाज के सभी गणमान्य लोगों ने जलपान किया।

भिवानी सवर्णकार समाज की सभा श्री क्षत्रिय स्वर्णकार सभा ने की आम सभा आयोजित और पारदर्शिता के साथ पेश किया सालभर का लेखा-जोखा प्रधान राजेश वर्मा के नेतृत्व में सभा ने बदली बरसों पुरानी रूढि़वादी परंपरा : महासचिव अधिवक्ता दीपक सोनी। समाज के उत्थान और भलाई के लिए पूरी लगन से काम करती रहेगी टीम : प्रधान राजेश वर्मा भिवानी, 29 जून : स्थानीय अजमीढ़ भवन में भिवानी स्वर्णकार समाज की सबसे बड़ी सभा की एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता स्वर्णकार समाज की सभा श्री क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के प्रधान राजेश वर्मा ने की। सभा में उमड़े भारी जनसैलाब और समाज के लोगों के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि प्रधान राजेश वर्मा की अगुवाई में पूरा स्वर्णकार समाज आज अभूतपूर्व रूप से एकजुट और संगठित हो चुका है। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के समक्ष सभा का एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड पेश करना था। अपनी बेदाग कार्यप्रणाली और ईमानदारी का परिचय देते हुए प्रधान राजेश वर्मा ने एक साल के दौरान किए गए विकास कार्यों व सामाजिक गतिविधियों का पूरा लेखा-जोखा सभी के समक्ष रखा। सभा के महासचिव अधिवक्ता दीपक सोनी ने बेहद सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से वित्तीय आय-व्यय की व्याख्या की। उन्होंने समाज के कोष से जुड़े एक-एक खर्चे को बारीकी से डिटेल्स के रूप में प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति और सराहना के साथ स्वीकार किया। इस जनरल मीटिंग के दौरान प्रधान राजेश वर्मा और उनकी टीम द्वारा उठाए गए कुछ ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी कदमों की जमकर सराहना हुई। समाज के लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशी और सम्मान की बात यह रही कि इस बार बैठक के लिए पुरानी रूढि़वादी परंपरा को बदल दिया गया। आज से पहले केवल एजेंडा लिखकर रजिस्टर घुमाकर खानापूर्ति की जाती थी। लेकिन हमारी टीम ने तय किया कि समाज का हर नागरिक हमारे लिए पूजनीय है। इसलिए हमने खुद डोर-टू-डोर जाकर सभी माननीय सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से इस जनरल मीटिंग के लिए आमंत्रित किया। यही नहीं अजमीढ़ भवन एक जर्जर भवन था, जिसे प्रधान राजेश वर्मा की अगुवाई में अजमीढ़ भवन के सौंदर्यकरण की दिशा में बेहद सराहनीय कार्य किया, जिसमें महासचिव दीपक सोनी व नरेश सोनी किकान का भी अहम रोल रहा। अजमीढ़ भवन में आयोजित हुई इस आम सभा में स्वर्णकार समाज के कोने-कोने से आए प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और पितातुल्य बुजुर्गों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। समाज द्वारा मिले इस अपार स्नेह, समर्थन और विश्वास से गदगद प्रधान राजेश वर्मा और उनकी पूरी कार्यकारिणी ने आए हुए सभी माननीय सदस्यों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। प्रधान राजेश वर्मा ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कामना की, ताकि वे भविष्य में भी समाज की भलाई और उत्थान के लिए इसी तरह पूरी ईमानदारी, लगन और पारदर्शिता के साथ सेवा कार्य करते रहें। बैठक के समापन पर समाज के सभी गणमान्य लोगों ने जलपान किया।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 29, 2026

भिवानी :संत शिरोमणि कबीर दास जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक डॉक्टर शिवशंकर भारद्वाज ने अपने रोहतक गेट आवास पर कहा कि संत कबीर दास जी ने अपने दोहों और विचारों के माध्यम से समाज को सत्य, प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन हमें जाति-पांति, ऊँच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम कीअध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद संत कबीर धानक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत बामला ने की 
इस मौके पर पूर्व विधायक डॉक्टर शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि आज के समय में संत कबीर दास जी के विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, शांति, सामाजिक समरसता और आपसी सम्मान को बढ़ावा देना चाहिए।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को संत कबीर दास जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
"जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान।
मोल करो तलवार का, पड़ा रहन दो म्यान।।" इस मौके पर डॉ स्वाति भारद्वाज युवा डीएससी समाज के अध्यक्ष धर्मवीर डाबला, पूर्व जिला पार्षद अजीत सिंह बामला ,धानक जनकल्याण मंच प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया, सुरेंद्र सोलंकी, सुमित नगiर, प्रवीण धानक, शेखर सोलंकी, अंकित सोलंकी, अशोक खंडिया, विष्णु दत्त खन्ना, एडवोकेट ललित शर्मा, मोहनवशिष्ठ, अशोक भारद्वाज, प्रियाकांत राजनिवाल, राजेश कला, मनदीप पहलवान, डॉ पिंकी, डॉ ममता, श्याम सुंदर शर्मा, डॉ प्रवीण शर्मा, डॉ प्रेम शर्मा,डॉ शीतल शर्मा, विनोद कुमार, बलराम शर्मा, अंकित सोलंकी, पवन इंदौर, निहाल सोलंकी, आदि गण मन व्यक्ति  मौजूद थे

भिवानी :संत शिरोमणि कबीर दास जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक डॉक्टर शिवशंकर भारद्वाज ने अपने रोहतक गेट आवास पर कहा कि संत कबीर दास जी ने अपने दोहों और विचारों के माध्यम से समाज को सत्य, प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन हमें जाति-पांति, ऊँच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम कीअध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद संत कबीर धानक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत बामला ने की इस मौके पर पूर्व विधायक डॉक्टर शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि आज के समय में संत कबीर दास जी के विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, शांति, सामाजिक समरसता और आपसी सम्मान को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को संत कबीर दास जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। "जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान। मोल करो तलवार का, पड़ा रहन दो म्यान।।" इस मौके पर डॉ स्वाति भारद्वाज युवा डीएससी समाज के अध्यक्ष धर्मवीर डाबला, पूर्व जिला पार्षद अजीत सिंह बामला ,धानक जनकल्याण मंच प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया, सुरेंद्र सोलंकी, सुमित नगiर, प्रवीण धानक, शेखर सोलंकी, अंकित सोलंकी, अशोक खंडिया, विष्णु दत्त खन्ना, एडवोकेट ललित शर्मा, मोहनवशिष्ठ, अशोक भारद्वाज, प्रियाकांत राजनिवाल, राजेश कला, मनदीप पहलवान, डॉ पिंकी, डॉ ममता, श्याम सुंदर शर्मा, डॉ प्रवीण शर्मा, डॉ प्रेम शर्मा,डॉ शीतल शर्मा, विनोद कुमार, बलराम शर्मा, अंकित सोलंकी, पवन इंदौर, निहाल सोलंकी, आदि गण मन व्यक्ति मौजूद थे

Bhiwani, Bhiwani | Jun 29, 2026