सोरांव: मऊआइमा इलाके में हत्यारोपित की गिरफ्तारी की मांग, परिवार ने सुरक्षा की भी की मांग
मऊआइमा थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले में पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। यह मामला न्यायालय के आदेश पर 7 जून 2026 को दर्ज किया गया था, जबकि घटना 14 नवंबर 2025 को हुई थी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज होने पर गिरफ्तारी की मांग की ।