पडरौना: चंदरपुर में फर्श पर लेटकर मोबाइल चला रहे युवक को कोबरा सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत, गांव में पसरा मातम
कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के चंद्रपुर में आज शुक्रवार शाम 4 बजे फर्श पर लेटकर मोबाइल चला रहे युवक को कोबरा सांप ने डस लिया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा है। मृतक की पहचान विजयपुर खखार टोला गांव निवासी किशन कुशवाहा पुत्र भृगुनाथ कुशवाहा के रूप में हुई है। किशन काम के सिलसिले में गए थे