पडरौना: पड़रौना में टहलने निकले व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मिली लाश, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच-पड़ताल शुरू की
कुशीनगर जिले के पड़रौना नगर में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला है। घटना शुक्रवार भोर की है, जब पड़रौना नगर के अंबेडकर नगर नौका टोला निवासी 40 वर्षीय राकेश पासवान, पुत्र शिवपूजन, रोज़ की तरह टहलने निकले थे। सुबह उनका शव नगर के सुभाष चौक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के नाक पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मौत की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हुए।