गुना नगर: गुना में शासकीय योजना के नाम पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैंट थाना पुलिस ने 2020 में राजस्थान के गुगोर में शासन की योजना में जमीन दिलाने गुना बुला कर लोगों से ₹11 लाख की धोखाधड़ी के अंतिम आरोपी सचिन दांगी निवासी सेमरा गणपत थाना खिमलासा जिला सागर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व में गुना निवासी तीन आरोपी पूजा शर्मा, बैजनाथ कुशवाहा, महेश प्रजापति को जेल भेजा जा चुका है। 27 अगस्त 2023 को पुलिस ने केस दर्ज किया था।