गुना नगर: गुना महिला हॉकी टीम एमपी की शीर्ष 8 टीमों में शामिल, दमोह में 20 मार्च को राज्य महिला हॉकी लीग में होगा मुकाबला
हॉकी एमपी फेडरेशन ने दमोह में अस्मिता राज्य महिला हॉकी लीग का आयोजन 18 से 25 मार्च तक किया है। 19 मार्च को सामने आई जानकारी में गुना हॉकी संघ सचिव बृजेश दुबे ने बताया, गुना की महिला हॉकी टीम प्रदेश की 8 सर्वोच्च टीमों में शामिल हुई। दमोह में राज्य महिला हॉकी लीग में 20 मार्च को गुना की टीम का पहला मुकाबला होगा। गुना जिला हॉकी संघ ने टीम को शुभकामनाएं दी है।