गुना नगर: बड़कुआ गांव में कुएं में मिला शव, पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया, परिवार ने गुना एसपी से की शिकायत
कुंभराज तहसील में मृगवास थाना के बड़ कुआ गांव में 11 फरवरी 2025 को मृतक अंतर सिंह भील की लाश मिली थी। 19 मार्च को सामने आई जानकारी में मृतक की पत्नी विद्या बाई भील ने परिवार के साथ बीते रोज SP से शिकायत में कहा, दो लोग बुलाकर ले गए थे उन्होंने शराब पिलाई हत्या कर कुएं में फेंक दिया। थाना पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही। महिला ने जांच कर कार्यवाही की मांग कि है।