गुना नगर: आदर्श कॉलोनी में हेडमास्टर ने बेटी को कैद कर प्रताड़ित किया, समाजसेवी और पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
गुना आदर्श कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना 19 मार्च को सामने आई है। हेडमास्टर पिता और भाई अपनी ही बेटी को कैद कर बेरहमी से मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे। बीते रोज समाज सेवी महिलाओं ने सूचना पर पुलिस की मदद से बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। बच्ची एक होनहार हॉकी खिलाड़ी थी। पिता पुत्र दोनों शराबी हैं पुलिस ने मामला जांच में लिया है।