गुना नगर: हमीरगढ़ की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का वेतन नहीं आया, बच्चों के साथ कलेक्टर से की शिकायत
गुना में आरोन के हमीरगढ़ गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा बंजारा के खाते में 8 महीने से वेतन नही आया। 19 मार्च को सामने आई जानकारी में महिला ने बीते रोज कलेक्टर से शिकायत में कहा, उनका देवर वेतन निकाल लेता था। दूसरी बैंक में खाता खुलवाया, विभाग में एकाउंट डिपार्टमेंट में दिया। लेकिन 8 महीने से वेतन नही आया। कलेक्टर से जांच कर वेतन डलवाने की मांग की है।