कोडरमा: जिला प्रशासन कोडरमा और इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्घाटन
जिला प्रशासन कोडरमा और इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन सीएच हाई स्कूल झुमरी तिलैया मैदान में किया गया। नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जिला परिषद् अध्यक्ष रामधन यादव, उप विकास आयुक्त श्री रवि जैन और अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह मौजूद थे।