कोडरमा: हज 2026 के लिए आवेदन जमा करने की तारीख का ऐलान, 7 से 31 जुलाई 2025 तक: मुफ्ती नसीम कासमी
दारुल कज़ा इमारत शारीया जिला कोडरमा के काजी शरीअत मुफ्ती नसीम कासमी साहब ने हज 2026 में जाने वाले आजमीने हज से अपील किया है कि हज कमेटी आफ इंडिया की जानिब से हज आवेदन जमा करने की तारीख *07 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025* तक का एलान आ गया है. मुफ़्ती साहब ने बताया कि हज इस्लाम धर्म का एक अहम रुक्न है.