कोडरमा: देशव्यापी हड़ताल ने संगठित श्रम की अपार शक्ति और एकजुटता को प्रदर्शित किया: सीटू के राज्य सचिव संजय
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने 9 जुलाई को आयोजित हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने के लिए मजदूर वर्ग को बधाई दिया है. मालूम हो कि मजदूरों को गुलाम बनाने वाले 4 लेबर कोड रद्द करने और देश के मेहनतकशों की 17 सूत्री मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र श्रमिक फेडरेशनो के आह्वान पर हड़ताल का आह्वान किया था.