कोडरमा: झारखंड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में वन महोत्सव, 'एक जीवन, एक पेड़' का संदेश
झारखंड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के द्वारा गुरुवार को वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के सचिव डॉक्टर डीएन मिश्रा ने कहा कि वनों का हमारे जीवन में बेहद महत्व है। उनका संरक्षण और बचाव हम सभी को करना है उन्होंने एक जीवन एक पेड़ का नारा दिया।