एत्मादपुर: एत्मादपुर रेलवे स्टेशन के समीप खाली पड़ी दुकानों में हो रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने मारा छापा,जुआ खेलते तीन लोग दबोचे।
Etmadpur, Agra | Jun 8, 2024 एत्मादपुर रेलवे स्टेशन के निकट खाली पड़ी दुकानों में इक्का बेगम दुग्गी पर हजारों रुपए का दाव लगा कर जुआ खेलते तीन जुआरियों को दबोचने में पुलिस ने सफलता हासिल की। पुलिस ने फड़ से हजारों रुपए की नगदी के साथ सोनू पुत्र हर प्रसाद निवासी छोटा सुरेरा, डालचंद पुत्र श्री भगवान स्वरूप मोहल्ला कोठी, राजाराम पुत्र विद्याराम निवासी रेलवे स्टेशन एत्मादपुर गिरफ्तार किए।