जोधपुर: भगत की कोठी पाली रोड पर सड़क पर अवैध बजरी बिखेरने वाले डंपर चालक को भगत की कोठी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
जोधपुर में भगत की कोठी पाली रोड पर 18 दिन पहले सड़क पर अवैध बजरी से भरे डंपर को खाली कर भागने वाले चालक अशोक बिश्नोई को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,आरोपी पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुका है। इसके साथ ही उसे एस्कॉर्ट करने वाले कार चालक की पहचान तेजा नगर झालामंड निवासी रमेश कुमार प्रजापत के रूप में की गई है,उसकी पुलिस तलाश कर रही है।