जोधपुर: भगत की कोठी थाना पुलिस ने हुक्का बार पर कार्रवाई कर संचालक को किया गिरफ्तार
जोधपुर की भगत की कोठी थाना पुलिस ने आज शुक्रवार को हुक्का बार पर कार्रवाई की है साथ ही संचालक को भी गिरफ्तार किया है। जबकि पांच अन्य युवकों के खिलाफ कोटपा में कार्यवाही की गई। थाना अधिकारी छतर सिंह ने बताया कि विष्णु टावर सरस्वती शॉपिंग सेंटर स्थित पीबीएक्स कैफे में हुक्का बार चलने की सूचना मिलने पर दबिश दी गई मौके से हुक्का बार संचालक को गिरफ्तार किया गया।