जोधपुर: ज़िला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने अपने कक्ष में ली बारिश के दौरान ड्रेनेज और जलभराव समस्या के संबंध में बैठक
ज़िला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने कक्ष में सुरसागर विधायक श्री देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक श्री अतुल भंसाली, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री उत्साह चौधरी, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर तृतीय डॉ.सुनीता पंकज सहित संबंधित विभाग के अधिकारियो के साथ बारिश की पूर्व तैयारियो के संबंध में विस्तार से चर्चा की ।