जोधपुर: मथुरादास माथुर अस्पताल में एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला कर्मचारी और दलाल को किया ट्रैप
जोधपुर में ACB की टीम ने आज शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक महिला कर्मचारी सहित दलाल को ट्रैप किया है पूरी कार्रवाई जोधपुर के MDM अस्पताल में की गई है।टीम ने यहां पर न्यू OPD के पास स्थित मल्टी लेवल ICU में एक ऑफिस में यह कार्रवाई की।कर्मचारी वैशाली शर्मा MDM हॉस्पिटल में ठेका कर्मियों की हाजिरी रजिस्टर को मेंटेन करती थी,जिस पर 3600रु. रिश्वत के मांगे थे।