जोधपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में जिला परिषद की पार्किंग में हुआ झगड़ा,जिला प्रमुख के ड्राइवर और गार्ड ने एक कार चालक को पीटा
जोधपुर के कलेक्ट परिसर में जिला प्रमुख के सामने उसके ड्राइवर और गार्ड ने एक कार चालक को आज शुक्रवार को पीट दिया। कलेक्ट परिसर में जिला परिषद की पार्किंग में पूरा तमाशा हुआ, जिसे जिला प्रमुख खड़े-खड़े देखते रही। पिटाई के दौरान वाहन चालक का शर्ट फट गया और वह चोटिल हो गया।एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों पक्ष झगड़ते दिखाई दे रहे हैं।