छतरपुर में सोशल मीडिया पर की गई एक कथित पोस्ट को लेकर विवाद गहरा गया है। बाबा बागेश्वर की ओर से उठाई गई हिंदू राष्ट्र की मांग पर एक युवक की कथित टिप्पणी के बाद हिंदू समाज के लोगों में नाराज़गी देखने को मिली। मामले को लेकर बमीठा थाने में लिखित शिकायत दी गई है और संबंधित युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही, चंद्रनगर चौकी क्षेत्र के भियाताल निवासी देवीदीन सूर्यवंशी नामक युवक के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुई शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पोस्ट में लिखा गया, संविधान की नजर में खालिस्तान की मांग करने वाला अगर आतंकवादी है तो हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाला भी आतंकवादी है। पोस्ट के वायरल होने के बाद क्षेत्र के कई युवाओं और हिंदू समाज के लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए विरोध जताया। इसके बाद लोग बमीठा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को लिखित शिकायती आवेदन सौंपकर संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।,शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की सोशल मीडिया पोस्ट समाज में वैमनस्य और तनाव का माहौल पैदा कर सकती हैं,इसलिए मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर,पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है अधिकारियों का कहना है कि वायरल पोस्ट की सत्यता, उसके संदर्भ और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर