गायघाट: गायघाट में अभियान बसेरा के तहत 700 से अधिक परिवारों ने आवेदन जमा किए, जाँच के बाद मिलेगी जमीन
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर अभियान बसेरा के तहत चल रहे सात दिवसीय शिविर में अंतिम दिन सोमवार दोपहर 3 बजे तक डेढ़ सौ से अधिक आवेदन जमा किया गया। अंचलाधिकारी पुष्प राज ने बताया कि अभियान बसेरा शिविर सभी पंचायतों में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि अबतक करीब सात सौ से अधिक भूमिहीन परिवारों के द्वारा आवेदन शिविर में जमा किया गया है।