धरहरा: अंचल कार्यालय के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, सीओ का पुतला फूंका, जांच व उन्हें हटाने की मांग की
धरहरा अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली और अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार के खिलाफ न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को दर्जनों महिला-पुरुष सड़क पर उतरे। समिति संयोजक नीरज कुमार के नेतृत्व में डाक बंगला से रैली निकाली गई, जो धरहरा बाजार होते हुए थाना चौक पहुंची। यहां प्रदर्शनकारियों ने सीओ का पुतला दहन किया।