हसपुरा: केन्द्र व बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर दिल्ली की रैली में शामिल होने के लिए सीपीआई कार्यकर्ता हुए रवाना
हसपुरा प्रखंड के जलपुरा ,टनकुपी, रतनपुर,जखौरा, डुमरा , कोईलवां , धुसरी सहित विभिन्न गांव से एक सितंबर को दिल्ली की रैली में शामिल होने के लिए हसपुरा - पचरूखिया से एक साथ सीपीआई कार्यकर्ता रविवार को रवाना हुए। अंचल मंत्री अधिवक्ता चन्द्रशेखर सिंह ने कहा दिल्ली की रैली में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ केन्द्र सरकार को नारा बुलंद किया जायेगा।