नावकोठी: विष्णुपुर पंचायत में सोशल ऑडिट के लिए ग्राम सभा, सभी विभाग के कर्मी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे
नावकोठी प्रखंड के विष्णुपुर पंचायत सरकार भवन पर मंगलवार को पंचायती राज विभाग के द्वारा सोशल ऑडिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया प्रभा देवी ने किया। उन्होंने नल जल पीडीएस आवास योजना जॉब कार्ड स्वच्छता आदि की विस्तृत चर्चा कराई। मौके पर पंचायत सचिव रोजगार सेवक आवास सहायक विकास मित्र वार्ड सदस्य जीविका सदस्य मौजूद थे।