नावकोठी: नावकोठी में बुढी गंडक नदी के कालीघाट में संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
संत निरंकारी मिशन रजाकपुर के बैनर तले नावकोठी के बुढी गंडक नदी के कालीघाट में महात्माओं ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया। इसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मुखी महात्माओं ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर लोगों ने नदी घाट के किनारे पानी में फैले गंदगी कुड़े कचरा को नदी से निकाल कर बाहर फेंक तथा धारा को साफ किया।