नावकोठी: नावकोठी के वार्ड नंबर 1 में कब्रिस्तान की घेराबंदी का शिलान्यास, मुखिया ने किया, गणमान्य लोग रहे मौजूद
नावकोठी पंचायत के वार्ड नंबर एक में षष्टम वित्त आयोग मद से मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने कब्रिस्तान घेराबंदी का मंगलवार को शिलान्यास किया. उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 में 7 लाख रुपये की लागत से कब्रिस्तान की घेराबंदी की जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।