नावकोठी: विष्णुपुर के वार्ड नंबर 4 में प्रदान संस्था ने जनकल्याण कैंप का आयोजन किया, 155 लोगों ने आवेदन दिए
नावकोठी प्रखंड के विष्णुपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में प्रदान संस्था के द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। हकदर्शिता रीता कुमारी ने आईबीएल फ्लैगशिप प्रोगाम के तहत हकदर्शक एवं प्रदान संस्था के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के तौर तरीके से अवगत कराया। इस अवसर पर 155 लोगों ने आवेदन दिया।