नावकोठी: पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर में माले कार्यकर्ताओं की बैठक, 2 मार्च को पटना जाने की तैयारी
पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर में माले कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता रामानंद महतो ने किया। माले नेता मो इसराफिल ने कहा कि 2 मार्च को पटना में होने वाले महजुटन अभियान की तैयारी को लेकर प्रखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की शिरकत होगी। उन्होंने जदयू और भाजपा के दमनकारी नीति की आलोचना की तथा लोगों को उसे सतर्क रहने की सलाह दी।