नावकोठी: नावकोठी में पंचायती राज विभाग का प्रशिक्षण और उन्मुखीकरण शिविर, विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद
पंचायत विकास सूचकांक विषय पर प्रखंड के विमर्श कक्ष में सरकारी कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता बीडीओ चिरंजीव पांडे ने किया। उन्होंने पंचायत के सतत विकास सूचकांक पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में पंचायती राज पदाधिकारी निधि प्रिया प्रशिक्षक कुमार प्रिंस सरपंच आदि मौजूद थे।