रफीगंज: प्रेमबिगहा में किसान ने गलती से किया कीटनाशक दवा का सेवन, हालत गंभीर
रफीगंज के प्रेम बिगहा गांव में रविवार की रात्रि कीटनाशक दवा का सेवन करने से एक किसान की हालत गंभीर बन गई। उक्त किसान की पहचान प्रेमबिगहा गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा के रूप में की गई है।रविवार रात्रि 11:30 में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि कृषी में उपयोग होने वाली कीटनाशक दवा का भूल बस रमेश ने उपयोग कर लिया इसके बाद हालत बिगड़ गई।