रफीगंज: बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन 29 जुलाई को रफीगंज के अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा, सरकार नए विचारों की करेगी तलाश
रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज में 29 जुलाई को बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन उद्योग विभाग बिहार सरकार के सौजन्य से किया जा रहा है। इस बात की जानकारी शनिवार संध्या 7 बजे DM कार्यालय से दी गई है। बिहार में 14 जुलाई से 27 अगस्त 25 तक बिहार के सभी जिलों में बिहार आइडिया फेस्टिवल मनाया जाएगा