रफीगंज: चरकावां उपरीडीह में समझौता करवाने वाले व्यक्ति पर चाकू से हुआ हमला, हालत गंभीर
रफीगंज चरकावां उफरीडिह में रविवार की रात्रि समझौता करवाने गए एक व्यक्ति के ऊपर चाकू से हमला हुआ। इस घटना में 30 वर्षीय उपेन्द्र रिकियासन गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार रात्रि 11:30 मे रफीगंज CHC में इलाज के दौरान घायल ने बताया कि गांव के ही कारु रिकियासान अपने भाभी के साथ झगड़ा कर रहा था , समझौता करवाने के दौरान चाकू से हमला मेरे ऊपर कारू ने कर दिया।