रफीगंज: रफीगंज के भल्लू खैरा गांव के समीप सड़क पर टहल रहे दो वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल
रफीगंज भादवा पथ के भल्लू खैरा गांव के समीप शनिवार की रात्रि में अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क पर टहल रहे दो वृद्ध को टक्कर मार दिया। इस घटना में 65 वर्षीय सिद्धेश्वर यादव एवं 75 वर्षीय भोला यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार रात्रि 10 बजे रफीगंज CHC में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि गांव के युवक बाईक को तेज गति एवं लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दिया।