स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
------
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा 16 जुलाई से 31 जुलाई तक विभिन्न गतिविधियो के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियो से लोगो तक स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रथम दिन 16 जुलाई को जेएसएस केंपस श्योपुर मे बच्चो को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई।
17 जुलाई को कचरा प्रबंधन की गतिविधि जाट छात्रावास के पास गांधीनगर में चल रहे ट्रेनिंग सेन्टर के लाभार्थियो एवं वार्डवासियो के बीच की गई, जिसमे संस्थान के अधिकारियो के द्वारा बताया गया के जो हमारे घर का अपशिष्ट पदार्थ, बेकार कचरा निकलता है, उस कचरे के उत्पन्न होने से लेकर उसके निपटान तक की पूरी प्रक्रिया को सही तरीके से संभालना है इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं रखना एवं बीमारियो को फैलने से रोकना और संसाधनो को दोबारा उपयोग मे कैसे लाया जाता है इसके बारे मे भी विस्तार से समझाया।
इसके पश्चात 18 जुलाई को ग्राम बड़ोदा मे ट्रेनिंग सेन्टर पर जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा ड्राइंग, बैनर, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा अनेक प्रकार की पेंटिंग बनायी जिसमें स्वच्छता से संबधित अनेक प्रकार के चित्रों को उकेरा गया और स्वयं को एवं अपने आस-पास के लोगो को किस प्रकार से साफ सुथरा रहना चाहिए इसका संदेश भी पेटिंग के माध्यम से दिया गया।
संस्थान की सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कुसुम जादौन द्वारा बताया गया कि हमें हमारें आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा बनाए रखना चाहिए, साफ- सफाई ना रहने के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है, हमें अपने घर, गली तथा मोहल्लों की साफ सफाई रखने से ही भारत स्वच्छ तथा प्रदूषण मुक्त होगा।
इसी क्रम मंे 20 जुलाई को जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पॉचवे दिन में आज स्वच्छता का संदेश देते हुए स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन जन शिक्षण संस्थान श्योपुर के कार्यालय एवं संस्थान के प्रशिक्षण केन्द्रो पर किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026