Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

पंचर वाले के नाम पर 100 करोड़ की कंपनी! CGST का नोटिस आते ही उड़ गए होश! #UttarPradesh #Gorakhapur #Gorakhapurnews #CGST #Videoviral

MORE NEWS

सावन के प्रथम सोमवार पर तामेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, पूजा-अर्चना कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर में सावन मास के प्रथम सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्राचीन तामेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल प्वाइंट तथा ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं की भी समीक्षा की गई।

 संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि सावन मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी प्रमुख शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।

 उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सावन के प्रथम सोमवार पर तामेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, पूजा-अर्चना कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा संतकबीरनगर में सावन मास के प्रथम सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्राचीन तामेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल प्वाइंट तथा ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि सावन मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी प्रमुख शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 3, 2026

संतकबीरनगर में दो मंदिरों की मूर्तियां तोड़ी गईं, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस जांच में जुटी

संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मंदिरों में मूर्तियां तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और एडिशनल एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, धर्मसिंहवा कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं बौरब्यास चौकी क्षेत्र के रैधरपार सिवान स्थित समय माता मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति भी तोड़ दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बन गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

सनातन धर्म प्रचार समिति के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। उन्होंने मांग की है कि मूर्तियां तोड़ने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे।

संतकबीरनगर में दो मंदिरों की मूर्तियां तोड़ी गईं, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस जांच में जुटी संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मंदिरों में मूर्तियां तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और एडिशनल एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, धर्मसिंहवा कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं बौरब्यास चौकी क्षेत्र के रैधरपार सिवान स्थित समय माता मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति भी तोड़ दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सनातन धर्म प्रचार समिति के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। उन्होंने मांग की है कि मूर्तियां तोड़ने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 3, 2026

पंचर वाले के नाम पर 100 करोड़ की कंपनी! CGST का नोटिस आते ही उड़ गए होश! #UttarPradesh #Gorakhapur #Gorakhapurnews #CGST #Videoviral - Khalilabad News