कुलपहाड़: कुलपहाड़ में लापता किशोरी को बरामद किया गया, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कुलपहाड़ पुलिस ने घर से बाजार जाने के बाद लापता हुई किशोरी को बरामद कर लिया। मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त सैफ अंसारी निवासी मोहल्ला नजरबाग, कुलपहाड़ को पुलिस ने फायर ब्रिगेड से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।मामले में धारा 137(2) बीएनएस के साथ धारा 87 बीएनएस और धारा 18 पॉक्सो एक्ट मेँ करवाई।