ब्रह्मपुर: शिवपुर टोला में दशहरा मनाने मायके गए परिवार के बंद घर से छह लाख के गहने चोरी
शिवपुर टोला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब छह लाख रुपये मूल्य के गहनों की चोरी कर ली। घटना मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे की बताई जा रही है। गृहस्वामी उमाशंकर सिंह अपनी पत्नी ऊषा देवी के मायके में दशहरा मनाने गए थे।