🚨 पिहानी: लोग कहते हैं एम्बुलेंस देर से आती है, इस चालक ने कपड़ों की परवाह किए बिना दौड़ा दी एम्बुलेंस
पिहानी (हरदोई)। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद अस्पताल में तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। परिजनों ने 108 पर कॉल की, जिसके बाद सूचना 102 सेवा को ट्रांसफर की गई।
सूचना मिलते ही हरियावां क्षेत्र में मौजूद एम्बुलेंस चालक ने बिना समय गंवाए पिहानी के लिए वाहन रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि चालक उस समय पूरी तरह तैयार नहीं था, लेकिन घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसने कपड़ों की भी परवाह नहीं की और एम्बुलेंस लेकर निकल पड़ा।
पिहानी अस्पताल पहुंचने के बाद चालक ने अपनी टी-शर्ट और लोअर पहना। चालक की इस तत्परता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
बताया जा रहा है कि पिहानी क्षेत्र में बुकिंग से लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह मामला एम्बुलेंस सेवा की चुनौतियों के बीच एक ऐसे चालक की तत्परता को सामने लाता है, जिसने घायल की जान को प्राथमिकता देते हुए अपनी सुविधा और पहनावे की परवाह नहीं की।
#Pihani #Hardoi #Ambulance #108Ambulance #102Ambulance #HardoiNews #PihaniNews #ViralVideo #BreakingNews #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Sep 17, 2026