लालगंज: बरी गांव में घर के अंदर चौकी पर सो रही महिला को जहरीले जंतु ने बाएं हाथ की अंगुली में काटा, चिकित्सक ने किया रेफर
हलिया के बरी गांव में शुक्रवार की रात करीब 8 बजे घर के अंदर चौकी पर सो रही मनीष कुमार की 50 वर्षीया पत्नी विमला देवी को किसी जहरीले जंतु ने बाएं हाथ की उंगली में काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन दवा पिलाने के लिए हथेड़ा गांव स्थित वैद्य के यहां लेकर गए। हालत में सुधार न होने पर प्रा0 स्वा0 केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सक ने रेफर कर दिया।