रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध चिट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
पुलिस से गुरुवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार ने मय टीम दौराने गस्त वार्ड नंबर 27 रावतसर में अवैध 9 ग्राम 46 मिलीग्राम चिट्टे सहित एक युवक सुनील सिंह उर्फ सोनू निवासी कल्याण पुरा पुलिस थाना सरदारशहर को गिरफ्तार किया है रावतसर पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।