रीवा जोन का गौरव बना सिंगरौली: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के विद्यार्थियों का डंका
सेमिनार और प्रश्नमंच में प्रथम, मॉडल प्रतियोगिता में भी अव्वल; शिक्षा मंत्री ने बाल वैज्ञानिक से किया सम्मानित
सिंगरौली:जिला शिक्षा के क्षेत्र में लगातार पिछड़ा माने जाने वाले सिंगरौली जिले ने इस भ्रम को तोड़ते हुए राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया है। नरसिंहपुर जिले के गाड़रवारा स्थित संदीपनी विद्यालय साईखेड़ा में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में सिंगरौली जिले का नाम रोशन किया है।
इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में प्रदेश भर के सभी जिले से चयनित सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें सिंगरौली के होनहारों ने अपनी वैज्ञानिक और दूरदृष्टी सोच के साथ ही अपने तार्किक क्षमता और संचार कौशल से प्रभावित किया है। सबसे कठिन मानी जाने वाली प्रतियोगिता *प्रश्नमंच में प्रथम स्थान* प्राप्त किया है। इसके अलावा गणित एवं पर्यावरण आधारित मॉडल प्रतियोगिता में भी जिले के मॉडलों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है।
कैसे मिली सफलता
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) सिंगरौली द्वारा जिले स्तर पर सघन चयन प्रक्रिया के बाद जिले से चयनित विद्यार्थियों ने संभाग स्तर भाग लिए जिसमे से 7 विद्यार्थियों का चयन कर राज्य स्तर के लिए अंतिम चयन हुआ था।
प्रदेश स्तर पर जिले से दल का नेतृत्व अनुभवी मार्गदर्शक शिक्षकों ने किया सुश्री राजश्री नायक - शास. पूर्व मा. विद्या. चितरवई कला, श्री शरद पाण्डेय - शासकीय हाई स्कूल शाहपुर, श्री भंवर सिंह - शा. पूर्व मा. विद्या. जोगियानी
ने किया इन शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पिछले कई महीने से वैज्ञानिक सिद्धांतों, गणितीय अवधारणाओं और पर्यावरणीय मुद्दों पर विशेष कक्षाएं दिए।
चितरवई कला के विद्यार्थियों ने किया अपना उत्कृष्ट योगदान
इस सफलता में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चितरवई कला के दो विद्यार्थियों की भूमिका सबसे अहम रही। गणित विषय में छात्र *सुमित तिवारी* ने अपने तार्किक मॉडल और प्रभावी प्रस्तुति से प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं सामाजिक विज्ञान में छात्रा *निकिता तिवारी* ने अपने विषय पर गहन अध्ययन और सूझबूझ से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है दूसरी ओर शा. हाई स्कूल शाहपुर के छात्र नंद जी साकेत ने वाईफाई एनर्जी ट्रान्सफर मॉडल को अग्रणीय रखा है।
शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया हौसला
समापन समारोह में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को *'बाल वैज्ञानिक'* की संज्ञा देते हुए कहा कि *"यही बच्चे भविष्य के वैज्ञानिक, इंजीनियर और नीति निर्माता हैं।"* उन्होंने सभी विजेताओं को पुरस्कार, मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार मिलते ही बच्चों और शिक्षकों के चेहरे पर खुशी और गर्व का भाव देखने को मिला।
जिले में हर्ष का माहौल
इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खबर मिलते ही सिंगरौली जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेकर सभी विद्यालयों में हर्ष का माहौल है। जिला शिक्षा अधिकारियों, डाइट प्राचार्य और शिक्षक संघों ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा है कि अब इन विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर चयन के लिए भी अंतिम नाम पर मुहर लगी, यह सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।