Public App Logo
Profile Picture

S NEWS

@santoshshukla494
483Followers
1Following
सिंगरौली कलेक्ट्रोरेट के सामने 40 दुकानों में चोरी
दो रात में चोरों ने दुकानों में बोला धाबा,एसी की कॉपर गैस पाइप, कम्प्रेसर, केबल पार

सिंगरौली: कलेक्ट्रोरेट के ठीक सामने, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज कुछ दूरी पर स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में चोरों ने करीब 40 दुकानों को निशाना  बनाते हुये 4 लाख रूपये कीमत के सामग्री पार कर गये।
 बताया जाता है कि अज्ञात चोरों ने दुकानों में लगे एयर कंडीशनरों की इंडोर और आउटडोर यूनिट को जोड़ने वाली कीमती कॉपर पाइप काटकर ले गए। वारदात के बाद मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। जानकारी के अनुसार चोरों ने मंडी परिसर की कई दुकानों को निशाना बनाया। एयर कंडीशनरों की कॉपर पाइप काटने के साथ अन्य सामानो में कम्प्रेसर गैस, कॉपर केबल को भी नुकसान पहुंचाया गया। खास बात यह है कि चोरी के लिए चोरों को कई स्थानों पर पाइप काटने और सामान निकालने में पर्याप्त समय लगा होगा। इसके बावजूद पुलिस की नियमित गश्त के दौरान किसी तरह की भनक नहीं लगना अपने आप में बड़ा सवाल है। सबसे गंभीर पहलू यह है कि वारदात जिला पुलिस के सबसे महत्वपूर्ण कार्यालय से कुछ ही दूरी पर हुई। यहां बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र बैढ़न में पिछले तीन वर्षो से कबाड़ चोरों का आतंक है। अम्बेडकर चौक व्यावसायिक प्लाजा की एक सैकड़ा से अधिक दुकान के शटरों को पार कर दिया। कोतवाली पुलिस अनजान बनी रही। जबकि थाना से प्लाजा की दूरी महज 300 मीटर है। इसी तरह अन्य कई स्थानों में कबाड़ चोर गिरोह सक्रिय है। कोतवाली प्रभारी पिछले एक पखवाड़े के अधिक समय से अवकाश पर हैं। हालांकि उनका डीएसपी के पद पर प्रमोशन हो चुका है। कुल मिलाकर कोतवाली निरीक्षक विहीन है। ऐसे में टू-आईसी के बातों को अन्य पुलिस कर्मी कितना तरजीह देते होंगे, यह महज अंदाजा लगाया जा सकता है। कोतवाली में कुछ ऐसे पुलिस कर्मी हैं, तो अपने आप को  सर्वोपरि मानते हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।  
इन दुकानों में चोरों ने बोला धाबा
कृषि उपजमंडी के दुकानों में मुख्य रूप से उत्तम ऑनलाइन, प्रकाश एसोशिएट, गौतम इन्टरप्राइजेज, ओमप्रकाश, शारदा ऑनलाइन, कृष्णा ऑनलाइन, योगेश कुमार शुक्ला, अख्तर ऑनलाइन, रामप्रकाश, रवि, आसुतोष ऑनलाइन, ंसंदीप शाह, भरत ऑनलाइन, प्रणव ऑनलाइन, ओम ऑनलाइन, रूद्र ऑनलाइन, शक्ति मेडिकल स्टोर, अब्दुल हमीद, निरज किराना स्टोर, अब्दुल अकीम, राजेश्वरी प्रसाद दुबे, सीए अभिमन्यू समेत अन्य दुकानों के एयर कंडीशनर का कॉपर गैस पाइप, कम्प्रेसर गैस व अन्य चोरो ने पार किया है। दुकानदारों में इस मामले को लेकर भारी नाराजगी है।
पुलिस के साथ मंडी सचिव से शिकायत
कलेक्ट्रोरेट के सामने कृषि उपजमंडी परिसर में स्वत्व एवं किराए पर दुकाने लेकर यहां कारोबारी अपना व्यवसाय कर रहे हैं। दो रात में अज्ञात चोरों ने दुकानों में धाबा बोलते हुये एसी की सामग्री को पार कर गये। दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस के गस्त पर सवाल खड़ा करते हुये कृषि उपजमंडी के समिति सिंगरौली के सचिव से भी लिखित शिकायत की है और कहा है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था की जाए और चोरों का भी पतासाजी कराकर कार्रवाई की जाए।
सिंगरौली मे सदर विधायक के पिता अपनी व्यथा सुनाने पहुंचे कलेक्टर के पास,पटवारी तहसीलदार की कर दी शिकायत
क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था

डिजाइन से निर्माण तक तकनीकी समीक्षा के निर्देश, प्रभावितों को क्षतिपूर्ति में नहीं होगी देरी

सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में रिलायंस सासन पावर के ऐशडाईक के मरम्मत कार्य की प्रगति एवं ऐशडाईक से प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे पुनरुद्धार कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने क्षतिग्रस्त ऐशडाईक में फ्लाईऐश के निस्तारण पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्लाईऐश का निस्तारण अन्य ऐशडाईक में किया जाए तथा इसके सुरक्षित प्रबंधन के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ऐशडाईक का मरम्मत कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुसार पूर्ण कराया जाए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी रतिभान ठाकुर को निर्देश दिए कि संबंधित ऐशडाईक में चल रहे मरम्मत कार्य का भौतिक सत्यापन कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि क्षतिग्रस्त ऐशडाईक में किसी भी स्थिति में फ्लाईऐश का निस्तारण न हो। कलेक्टर ने बताया कि 3 सितम्बर को भोपाल से आने वाले जांच दल द्वारा ऐशडाईक का निरीक्षण कर उसकी स्थिरता संबंधी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जांच रिपोर्ट में ऐशडाईक की संरचना अथवा निर्माण में किसी प्रकार की तकनीकी खामी सामने आती है, तो संबंधित कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर ने ऐशडाईक क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे पुनरुद्धार कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित नागरिकों का सर्वे शीघ्र पूर्ण कर उनकी फसलों एवं अन्य क्षतियों का आकलन करते हुए समय पर क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने प्रभावित खेतों का मृदा परीक्षण कराने तथा आवश्यकतानुसार भूमि का पुनरुद्धार कर आगामी फसल की बुवाई से पूर्व खेतों को तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि आगामी फसल से पूर्व भूमि का पुनरुद्धार संभव नहीं हो पाता है, तो प्रभावित किसानों को आगामी फसल को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने फ्लाईऐश प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कंपनी को इसके सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन के लिए वैकल्पिक विकल्पों का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि गोरबी कोल माइंस की बंद खदानों में फ्लाईऐश के निस्तारण की अनुमति प्राप्त करने के लिए कोयला मंत्रालय, भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने ऐशडाईक के आसपास की भूमि का अधिग्रहण कर वृहद स्तर पर पौधरोपण कराने तथा क्षेत्र में बफर जोन विकसित करने के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ऐशडाईक की नियमित एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश जाधव, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी श्री रतिभान ठाकुर सहित संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सिंगरौली:कलेक्ट्रेट और SP ऑफिस की नाक के नीचे चोरों का बड़ा दुस्साहस: एक ही रात में 40 दुकानों से AC के कॉपर पाइप पार, व्यापारियों में भारी आक्रोश!
महिला मोर्चा का राखी संग पाती कार्यक्रम!

मोटे अनाज से बनी राखियों से मनाया रक्षाबंधन पर्व, सीमा पर तैनात जवानों को भेजी पाती।

सिंगरौली:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सिंगरौली ने जिला कार्यालय पर राखी संग पाती कार्यक्रम का आयोजन किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋचा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह व विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल उपस्थित रहीं।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मोटे अनाज से हस्त निर्मित राखियों का निर्माण किया तथा उपस्थित अतिथियों को राखी बाध रक्षाबंधन का पर्व मनाया तथा देश की सरहदों पर तैनात सेना व सीमा सुरक्षा बल के जवानो के लिए राखी भरी हुई पातियां तैयार कीं जिन्हें एकत्र कर प्रदेश नेतृत्व सीमा पर पहुंचाने का काम करेगा जहां तैनात हमारे जवानों की कलाइयों पर ये राखियां सुशोभित होंगी। महिला मोर्चा की बहनों की ओर से देश की रक्षा मे तैनात भाइयों के लिए ये अनूठी भेंट भेजने का सौभाग्य मिलने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं मे विशेष प्रसन्नता देखने को मिली।

जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक रामनिवास शाह समेत उपस्थित सभी अतिथि एवं कार्यकर्ताओं ने भी इस आयोजन में राखी बंधवाई तथा इस पर्व को सनातन एवं भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग बताते हुए मोर्चे की सभी बहनों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता नरेश शाह, अरविंद दुबे, महामंत्री विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजया सिंह, वरिष्ठ नेत्री मीना चौबे, मधू झा, देवबंती गुप्ता महिला मोर्चा की पदाधिकारी सावित्री प्रजापति, कुसुम शाह, उर्मिला साकेत, ज्योति वर्मा, रीता सोनी, अर्चना तिवारी, कविता नायडू, सुषमा सिंह, सुंदरकली यादव इसके अंबेश द्विवेदी , अतिरिक्त संजय दुबे, धीरज सिंह, सचिन, प्रभांशु सर्राफ, श्यामलाल शाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
नालियों पर अतिक्रमण कारियों के विरूद्ध ननि की कार्रवाई
नवजीवन विहार और इंद्रा चौक क्षेत्र में नाली व सड़क को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

सिंगरौली : नपानि  सिंगरौली द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नालियों के सुचारु प्रवाह को बनाए रखने के लिए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। 

 ननि आयुक्त सविता प्रधान के स्पष्ट दिशा-निर्देशन तथा उपायुक्त  आरपी बैस के प्रत्यक्ष नेतृत्व में निगम प्रशासन की टीम ने नवजीवन विहार और विंध्यनगर मेन रोड स्थित इंद्रा चौक चौराहे के आसपास व्यापक अतिक्रमण रोधी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान सड़क और नालियों पर अवैध रूप से कब्जा जमा, दुकानदारों और ठेला चालकों में हड़कंप का माहौल देखा गया।

 ननि के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दल-बल के साथ कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक रास्तों, सड़कों के किनारों और नालियों के ऊपर किए गए अस्थायी व स्थायी निर्माणों को हटवाया।

 अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नालियों और सड़कों पर अतिक्रमण होने के कारण न केवल दैनिक यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है, बल्कि जल भराव की गंभीर समस्या भी पैदा हो जाती है।कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी  बीजी चतुर्वेदी, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, सहायक यंत्री दिनेश तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे सहित अन्य मौजूद रहे।
राशन के लिए भटकते रहे खम्हनिया के आदिवासी
तहसील में दिखी नाराजगी, फिंगर लगवाकर तीन माह का अनाज दबाने का आरोप

सिंगरौली:जिले के चितरंगी  शासकीय राशन दुकान की कथित मनमानी से नाराज ग्राम पंचायत खम्हनिया के सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान पंचायत के सरपंच ने भी ग्रामीण हितग्राहियों का सर्मथन किया।

 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जून,  जुलाई और अगस्त का खाद्यान्न लेने के लिए उनसे फिंगरप्रिंट तो लगवाया गया, लेकिन राशन नहीं दिया गया। तीन माह से खाद्यान्न नहीं मिलने से ग्रामीणों के सामने परिवार का पेट पालने का संकट खड़ा होने का आरोप है। ग्रामीणों ने राशन विके्रता की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि पूर्व में शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे आक्रोश बढ़ता गया।
 मामला तहसील कार्यालय पहुंचने के बाद तहसीलदार चितरंगी ने संबंधित समिति सेवक को खाद्यान्न वितरण का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है। 

सरपंच तेजप्रताप सिंह ने भी निष्पक्ष जांच की मांग करते हुये कहा कि पिछले 14 जुलाई को तहसील मुख्यालय चितरंगी में शिकायत की गई थी कि दो महीने का राशन विके्रता नही दे रहा है, लेकिन उक्त शिकायत का कोई असर नही हुआ और न ही ग्रामीणों को खाद्यान्न मिला। यह भी आरोप लगाया कि कहीं न कहीं विभागीय अधिकारियों का संरक्षण मिला है। खाद्य अधिकारी से लेकर निरीक्षक मौन है और उन्ही के संरक्षण में कई विके्रता मनमानी कर गरीबो का के हक में डाका डाल रहे हैं। सरपंच ने इस ओर कलेक्टर एवं एसडीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुये विके्रता के विरूद्ध जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
कलेक्टर की अध्यक्षता में माइनिंग क्लोजर कमेटी की बैठक आयोजित

पर्यावरण सुरक्षा के साथ अनुपयोगी खदानों को व्यवस्थित रूप से बंद करने एवं आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश

सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में माइनिंग क्लोजर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित एवं अनुपयोगी खदानों को व्यवस्थित रूप से बंद करने, पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा खनन कार्य समाप्त होने के बाद संबंधित क्षेत्रों के पुनर्स्थापन एवं पुनर्विकास से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

 कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खनन कार्य पूर्ण होने के पश्चात अनुपयोगी खदानों को निर्धारित मापदंडों एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप व्यवस्थित तरीके से बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि खदानों को बंद करने की प्रक्रिया में पर्यावरण सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक एवं पुनर्स्थापना कार्य सुनिश्चित किए जाएं। 

उन्होंने अनुपयोगी एवं बंद की जा रही खदानों में संभावनानुसार फ्लाई ऐश से सुरक्षित भराव की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सुरक्षित भराव के पश्चात संबंधित क्षेत्रों में प्लांटेशन एवं हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार अनुपयोगी खनन क्षेत्रों को भविष्य में उपयोगी एवं पर्यावरण के अनुकूल क्षेत्रों के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

कलेक्टर ने कहा कि माइनिंग क्लोजर कमेटी फंड का उपयोग क्षेत्र के समग्र विकास एवं स्थानीय लोगों की आजीविका को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के लिए प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जिनसे खनन गतिविधियों के समाप्त होने के बाद स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित हो सकें तथा उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो। 

उन्होंने सभी औद्योगिक कंपनियों को निर्देशित किया कि कृषि एवं संबद्ध गतिविधियां, पारिस्थितिकी पर्यटन, जल संसाधन प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं, सतत जीवनशैली एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपने-अपने क्षेत्र के अनुरूप प्रोजेक्ट तैयार करें तथा आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। 

कलेक्टर ने कहा कि प्रस्तावित परियोजनाएं स्थानीय परिस्थितियों एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप व्यावहारिक और दीर्घकालिक उपयोगिता वाली हों। उन्होंने सभी औद्योगिक कंपनियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र का ड्रोन सर्वे कराकर उपलब्ध भूमि, जल संसाधन, हरित क्षेत्र एवं अन्य संभावनाओं का आकलन करने तथा उसके आधार पर उपयुक्त प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि ड्रोन सर्वे के आधार पर तैयार परियोजनाओं से माइनिंग क्लोजर के बाद क्षेत्रों के बेहतर पुनर्विकास एवं स्थानीय आजीविका संवर्धन की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकेगा।
बैठक के दौरान औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा माइनिंग क्लोजर, पर्यावरणीय पुनर्स्थापना एवं स्थानीय विकास से संबंधित विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। 

बैठक में खदानों के क्लोजर प्लान, पर्यावरणीय पुनर्स्थापना, सुरक्षित भराव, प्लांटेशन, आजीविका संवर्धन तथा माइनिंग क्लोजर कमेटी फंड से प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गई।

 कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप पूर्ण कराए जाएं तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संघ प्रिय, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी श्री रतिभान ठाकुर, सहायक खनि अधिकारी श्री राम सुशील चौरसिया सहित विभिन्न औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सिंगरौली मे विकास को लेकर भाजपा आप मे ठनी, प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई गड़बड़ी को लेकर सदर विधायक रामनिवास शाह पहुंचे नगरनिगम कार्यालय, आयुक्त को सुनाई खरी खरी
खाखन नदी पुल का पुनर्निर्माण पूरा, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

बारिश और तेज जलप्रवाह से क्षतिग्रस्त हुआ था पुल; निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत, क्षेत्र की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

सिंगरौली :जिले के देवसर-सिहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगिनी में बारिश और तेज जलप्रवाह के कारण क्षतिग्रस्त हुए खाखन पुल का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सोमवार को सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की स्थिति और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से पुल के पुनर्निर्माण से जुड़ी आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के साथ क्षेत्रवासियों से भी संवाद किया और पुनर्निर्माण के बाद मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा की।

खाखन पुल के पुनर्निर्माण से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पुल के पुनः चालू होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और दैनिक आवागमन के साथ व्यापार एवं अन्य जरूरी गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी।

बारिश के दौरान पुल क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पुनर्निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराना और आमजन को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान देवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रणव पाठक, प्यारे लाल चतुर्वेदी, शिवम शुक्ला, सुरेश कान्त द्विवेदी, ध्रुवेंद्र नाथ चतुर्वेदी, अर्जुन यादव, करुणाकर चतुर्वेदी एवं एसडीएम देवसर  सहित पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
सिंगरौली मे बारिश के कारण खाखन नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, सीधी सिंगरौली आवागमन बाधित
सिंगरौली मे बारिश के कारण टूटी पुल, कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को घेरा

सिंगरौली की कनेक्टिविटी प्रदेश से पूरी तरह खत्म :प्रवीण सिंह चौहान

सिंगरौली:जिले में बारिश के कारण सजहर के जंगल में पुलिया टूट गई और आवागमन बंद हो गया जिससे सीधी सिंगरौली आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है जिसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

श्री चौहान ने कहा कि यह सिर्फ एक पुलिया के टूटने की खबर नहीं है, बल्कि सिंगरौली की बदहाल होती कनेक्टिविटी और वर्षों से अधूरे पड़े NH-39 की हकीकत है।

उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि माननीय सांसद जी का वह पत्र कहाँ है, जिसमें उन्होंने NH-39 का काम एक साल के भीतर पूरा कराने का दावा किया था?जनता आज उस दावे का हिसाब मांग रही है।

आज सिंगरौली फिर उसी पुरानी स्थिति में आ खड़ी हुई है, जब सीधी जाने के लिए लोगों को सरई मार्ग का सहारा लेना पड़ता था। वर्षों से सड़क और पुल-पुलियों के नाम पर आश्वासन मिलते रहे, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि हम विकास की ओर आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहे हैं।

सिंगरौली प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व देने वाले जिलों में है, लेकिन आवागमन के लिए आज भी ऐसी स्थिति क्यों?

यही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार का विकास?
यही है भाजपा के जनप्रतिनिधियों की उपलब्धि?

जनता अब सिर्फ आश्वासन नहीं, सड़क, पुल और सुगम आवागमन की ठोस व्यवस्था चाहती है।
सिंगरौली: महान हिंडाल्को के Ash Dyke की बाउंड्री टूटी, कई एकड़ फसल बर्बाद—दो बाइक बहीं, आवागमन प्रभावित

सिंगरौली। बरगवां क्षेत्र में महान हिंडाल्को कंपनी के Ash Dyke की बाउंड्री टूटने से ग्रामीण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाउंड्री टूटने के बाद निकले पानी और राख की चपेट में आने से कई एकड़ फसल बर्बाद होने के साथ ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं दो बाइक भी बह जाने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद भी न तो प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और न ही कंपनी के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों के मुताबिक प्रभावित क्षेत्र में तत्काल राहत और सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था भी नहीं की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि महान हिंडाल्को के Ash Dyke में पहले से ही भारी दरारें, लीकेज और कमजोर बाउंड्री की स्थिति बनी हुई थी। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई बार कलेक्टर को लिखित एवं मौखिक शिकायत दी गई। कंपनी और संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार समय रहते कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।

अब बाउंड्री टूटने के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते Ash Dyke की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आने वाले समय में बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि हर्रहवा में रिलायंस के Ash Dyke की घटना के बाद अब ओडगड़ी-बरगवां क्षेत्र में महान हिंडाल्को का Ash Dyke भी खतरे की स्थिति में है। ऐसे में प्रशासन और कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हाईवा और ईको कार की भीषण भिड़ंत, 7 वर्षीय बच्चे की मौत

बंधौरा चौकी क्षेत्र में हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने हाईवा में की तोड़फोड़, रैला-बंधौरा मार्ग पर दो घंटे जाम

सिंगरौली:बंधौरा चौकी क्षेत्र में शनिवार दोपहर रैला-बंधौरा मार्ग पर हाईवा और ईको कार की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में ईको कार सवार 7 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्चे के माता-पिता समेत तीन से चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर करीब एक बजे रैला-बंधौरा मार्ग पर हुआ। तेज रफ्तार हाईवा और ईको कार के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ईको कार में सवार राजमिलान निवासी 7 वर्षीय सूर्यांश (पिता मनप्रसाद शाह) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा के अनुसार दुर्घटना में सूर्यांश की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि उसके माता-पिता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद भड़का आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने हाईवा वाहन में तोड़फोड़ कर दी। बताया गया कि हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने रैला-बंधौरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
करीब दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू करते हुए फरार हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति की करवाई हत्या, साक्ष्य मिटाने शव को सड़क पर फेंका दिया दुर्घटना का रूप

  सोनभद्र: जिले के शक्तिनगर थाना अंतर्गत बीना स्टेडियम के पास सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी जिसे तत्कालिक समय पर दुर्घटना प्रतित हुआ था लेकिन जैसे ही शव की पहचान रमाशंकर मिश्रा पिता रामयश मिश्रा के रुप में हुई तो मामला हत्या का सामने आने लगा जिसके बाद सोनभद्र पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मामले जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार  एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर श्री सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आई हत्या की घटना का महज 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी सहित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 23.08.2026 को थाना शक्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत बीना स्टेडियम/जमशीला के पास रमाशंकर मिश्रा पुत्र रामयश मिश्रा, निवासी बीना कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, जो एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पाया गया था। प्रारम्भ में घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, किन्तु घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध पाए जाने पर थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा तत्काल गहनता से जांच प्रारम्भ की गई। उक्त संबंध में *मु0अ0सं0 162/2026 धारा 103(2)/238 बीएनएस*, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा घटनास्थल की परिस्थितियों, तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल, लोकेशन एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का गहन परीक्षण करते हुए घटना की प्रत्येक कड़ी को जोड़ा गया। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी विवेचनात्मक कार्रवाई के परिणामस्वरूप मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर ही घटना का सफल अनावरण किया गया।

घटना का खुलासा:-

    जांच के दौरान प्रकाश में आया कि मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दिनांक 22.08.2026 को मृतक द्वारा अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा एवं विकास चौहान को घर पर देख लिया गया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद के दौरान प्रियंका मिश्रा एवं विकास चौहान द्वारा रमाशंकर मिश्रा का गला दबाकर एवं पत्थर के फर्श पर सिर पटककर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

हत्या के उपरांत घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से विकास चौहान द्वारा अपने *सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ बादल एवं सोनू गुप्ता* के सहयोग से मृतक के शव को चादर एवं गमछे में लपेटकर सड़क किनारे ले जाकर लिटाया गया तथा वाहन से चोट पहुंचाकर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त चारों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ एवं अब तक की विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक रमाशंकर मिश्रा की पत्नी प्रियंका मिश्रा एवं विकास चौहान के मध्य प्रेम-प्रसंग था। दिनांक 22.08.2026 को मृतक द्वारा दोनों को घर पर देख लिए जाने के बाद विवाद हुआ, जिसके दौरान दोनों द्वारा रमाशंकर मिश्रा के साथ गला दबाकर एवं पत्थर के फर्श पर सिर पटककर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना को छिपाने एवं पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से विकास चौहान ने अनुराग सिंह उर्फ बादल एवं सोनू गुप्ता के सहयोग से शव को सड़क किनारे ले जाकर वाहन से चोट पहुंचाते हुए घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. विकास चौहान पुत्र यदुनंदन चौहान, निवासी M-10, बीना कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष।
2. प्रियंका मिश्रा पत्नी स्व0 रमाशंकर मिश्रा, निवासी B-264, बीना कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 35 वर्ष।
3. अनुराग सिंह उर्फ बादल पुत्र ध्रुव कुमार सिंह, निवासी M-246, बीना कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 18 वर्ष।
4. सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता, निवासी जमशीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. का0 सत्यम सरोज, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
4. का0 अरुण कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
5. का0 अमन सिंह, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
6. का0 अमृत लाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

घटना के सफल एवं त्वरित अनावरण से आमजनमानस एवं एनसीएल के कर्मचारियों में सोनभद्र पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।
चेक डैम से किसानों को मिलेगी तीन फसल लेने की सुविधा

हिंडालको महान CSR की पहल से ओड़गड़ी और बेटहाड़ाड़ के करीब 125 किसान होंगे लाभान्वित

सिंगरौली:जिले के बरगवां हिंडालको महान के CSR विभाग द्वारा ग्राम ओड़गड़ी और बेटहाड़ाड़ में निर्मित चेक डैम का उद्घाटन मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने किया। उन्होंने चेक डैम को ग्रामीण किसानों के उपयोग के लिए समर्पित करते हुए इसे जल संरक्षण और कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच शिव शंकर वैश्य, बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान तथा हिंडालको महान के CSR विभाग से विभाग प्रमुख संजय सिंह, राजीव रंजन, शीतल श्रीवास्तव और धीरेन्द्र तिवारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम सरपंच शिव शंकर वैश्य ने हिंडालको महान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि दोनों चेक डैम के निर्माण से लगभग 125 किसान वर्ष में तीन फसलों की खेती कर सकेंगे। इससे करीब 400 लोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि जल उपलब्धता बढ़ने से किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि हिंडालको महान का उद्देश्य केवल जल संरचनाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि कृषि उत्पादकता बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जल संरक्षण एवं सिंचाई की बेहतर व्यवस्था किसानों को अधिक फसल लेने का अवसर देगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की ऐसी पहलें लंबे समय में किसानों की आजीविका को मजबूत करने और गांवों के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

चेक डैम से जल का संरक्षण होने के साथ खेतों में फसल, किसानों में उम्मीद और गांव में समृद्धि के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

हिंडालको महान CSR द्वारा जल संरक्षण और किसान सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल ग्रामीण विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सिंगरौली भाजपा जिलाध्यक्ष सिंप्लेक्स बस्ती की बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन, दिया सामाजिक समरसता का संदेश

सिंगरौली: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सिम्प्लेक्स बस्ती में भाई-बहन के अटूट प्रेम और सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने स्थानीय बहनों के बीच पहुंचकर आत्मीयता और स्नेह के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह सहित सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं नेताओं ने बहनों को सुरक्षा व सम्मान का संकल्प देते हुए उपहार भेंट किए।

नारी सम्मान व सुरक्षा हमारा दायित्व: सुंदर लाल शाह।
इस अवसर पर बहनों को उपहार स्वरूप भेंट प्रदान करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने कहा, "रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का ऐसा पावन पर्व है जो भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प को सुदृढ़ करता है। हमारी संस्कृति में नारी का सम्मान सर्वोपरि है। बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।" उन्होंने सभी जिलावासियों को पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मौजूद भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट विश्वास का प्रतीक है और यह पर्व हमें बहनों के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ऋचा सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है, और समाज में महिलाओं को सम्मानजनक व सुरक्षित वातावरण दिलाना ही इस पावन पर्व का वास्तविक संकल्प होना चाहिए।
इस दौरान मंडल जयंत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती रीता सोनी, भाजयुमो नेता अर्जुन शाह सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय बहनें उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन में अपनत्व, उल्लास और सामाजिक समरसता का माहौल बना रहा।
पुलिस के हिरासत से फरार हुआ आरोपी पटवारी, एएसआई व आरक्षक निलंबित

जिला चिकित्सालय से पुलिस को झांसा देकर भागा आरोपी, तलाश जारी

सिंगरौली :शासकीय भूमि के धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार निलंबित पटवारी राजेश नामदेव पुलिस को झांसा देकर जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न से शुक्रवार की अल सुबह भाग गया। जिसकी तलाश जारी है। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सियाज केएम ने एएसआई और आरक्षक को निलंबित कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार मोरवा थाना क्षेत्र के कतरिहार गांव की शासकीय भूमि आराजी खसरा नम्बर 356 में हेराफेरी एवं कूटरचना कर खसरा नम्बर 356/4 रकवा 4.470 हे. गोन्ही बेवा बैजनाथ भूर्तिया निवासी कतरिहार के नाम फर्जी तौर पर भूमि स्वामी दर्ज कर दिया गया। जांच उपरांत आरोप सही पाए गये, जहां आरोपी राजेश नामदेव के विरूद्ध मोरवा थाना में भादवि की धारा 419, 420, 467, 468 एवं 471 के तहत अपराध वर्ष 2015 में पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना के दौरान मामले में धारा 13(1) एवं  13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का इजाफा किया गया। सूत्र बताते हैं कि मामला पंजीबद्ध होने के बाद निचली न्यायालय की शरण में गया था, जहां उसे फौरी तौर पर  राहत मिली थी। उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो गई।         
        करीब दो महीने से मोरवा थाने में मामला गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। चर्चा है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी की पुलिस टीम ने बीते दिन गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि मोरवा पुलिस कल न्यायालय में पेश करने ले आई, किंतु किन्ही कारणों से आरोपी को न्यायालय में पेश नही किया जा सका।

अचानक बीमार होने का बनाया बहाना
चर्चा है कि मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न लाया गया और इसी दौरान आरोपी निलंबित पटवारी राजेश नामदेव बीमारी का बहाना बताया। रात भर जिला चिकित्सालय में भर्ती रहा और आज शुक्रवार की अल सुबह शौच के बहाने टाय्लेट गया और यहीं से पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ। गिरफ्तार पटवारी की ड्यूटी में तैनात एएसआई ने पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नही लगा। कोतवाली एवं मोरवा पुलिस की अलग-अलग टीमे तलाश में लगी हुई हैं। वहीं फरार आरोपी के विरूद्ध कोतवाली बैढ़न में बीएनएस की धारा  262 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 

एएसआई एवं आरक्षक सस्पेंड

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पटवारी को न्यायालय में पेश करने के लिए मोरवा थाने से एएसआई गुलाब प्रसाद बहरोलिया एवं आरक्षक श्याम सुंदर सिंह की ड्यूटी लगाई थी, दोनों पुलिस कर्मी गुरूवार को जिला न्यायालय बैढ़न में पेश करने आरोपी को लाए थे, अस्पताल में इलाज के दौरान ड्यूटी भी कर रहे थे, किंतु शातिर बदमाश निलंबित पटवारी ने पुलिस कर्मियों को झांसा देकर फरार हो गया। इस लापरवाही के मामले में एसपी ने उक्त दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित करते हुये लाइन अटैच कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से लापरवाह पुलिस कर्मियों में हड़कप मचा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक कहना है
एक आरोपी पुलिस न्यायालय में पेश करने लाई थी। आरोपी ने आज सुबह झांसा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है और इस मामले में एएसआई और आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
*सियाज के एम*
*पुलिस अधीक्षक* *सिंगरौली*
राखी बांधने जेल पहुंचीं बहनें, भाई से मिले बिना मायूस लौटीं
रक्षाबंधन पर मुलाकात नहीं होने से बहनों की आंखों में छलके आंसू
जेल प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल, कलेक्टर ने किया हस्तक्षेप

सिंगरौली । रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की उम्मीद लेकर जेल पहुंचीं कुछ बहनों को निराश होकर लौटना पड़ा। बहनों का आरोप है कि उन्हें अपने बंदी भाइयों से मिलने और राखी बांधने का अवसर नहीं दिया गया। भावुक माहौल में कई बहनें जेल परिसर के बाहर से ही मायूस और रोती हुई वापस लौट गईं। हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही कलेक्टर गौरव बैनल ने तत्काल जेल प्रबंधन को निर्देशित किया, इसके बाद बहने अपने भाइयों को राखी बांध पाई।

 बहनों ने बताया कि वे दूर से केवल इस उम्मीद में आई थीं कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कुछ समय अपने भाई के साथ बिताकर उसकी कलाई पर राखी बांध सकेंगी। उनका कहना था कि वे किसी तरह का विरोध या प्रदर्शन करने नहीं आई थीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की परंपरा निभाने पहुंची थीं। इसके बावजूद मुलाकात नहीं होने से उन्हें निराशा हाथ लगी। मामले के सामने आने के बाद जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर बंदियों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में उनके परिजनों के पहुंचने की संभावना पहले से रहती है। ऐसे में प्रशासन को भीड़, मुलाकात और सुरक्षा को लेकर पहले से समुचित व्यवस्था करनी चाहिए थी। बहनों का कहना है कि यदि किसी कारण से सामान्य मुलाकात संभव नहीं थी तो प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि कम से कम बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकें। जैसे ही वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हुआ, कलेक्टर सिंगरौली  संज्ञान में लेते हुये जेल प्रबंधन को निर्देशित किया, जहां बहने जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांध पाई। हालांकि इसी दौरान जेल प्रबंधन की व्यवस्था पर बहनों ने जमकर भड़ास निकालते हुये गंभीर आरोप लगाई।
2030 तक 4800 मेगावाट नई बिजली क्षमता, देश का बड़ा पावर हब बनने की राह पर सिंगरौली

 सिंगरौली। देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में दशकों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा सिंगरौली अब एक और बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ा है। कोयले की धरती के रूप में पहचान बना चुका यह जिला आने वाले वर्षों में देश के बड़े पावर हब के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करने की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 2030 तक जिले में करीब 4800 मेगावाट की नई विद्युत उत्पादन क्षमता जुड़ने की संभावना इस बदलाव की व्यापक तस्वीर सामने रखती है।

यह आंकड़ा केवल बिजली उत्पादन क्षमता में होने वाली वृद्धि नहीं है। इसके साथ सिंगरौली के औद्योगिक भविष्य, रोजगार, निवेश, परिवहन, स्थानीय कारोबार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की उम्मीदें भी जुड़ी हैं। नई परियोजनाएं आकार लेती हैं तो जिले की अर्थव्यवस्था को गति मिल सकती है और सिंगरौली की ऊर्जा क्षेत्र में राष्ट्रीय भूमिका और मजबूत हो सकती है।

लेकिन विकास की इस बड़ी तस्वीर के बीच कुछ जरूरी सवाल भी हैं। क्या बिजली उत्पादन बढ़ने के साथ सिंगरौली के लोगों का जीवन स्तर भी उसी अनुपात में सुधरेगा? क्या स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलेगी? क्या परियोजनाओं से मिलने वाले आर्थिक लाभ का पर्याप्त हिस्सा स्थानीय विकास पर खर्च होगा? और सबसे महत्वपूर्ण—क्या विकास की रफ्तार पर्यावरण और जनस्वास्थ्य की कीमत पर तो नहीं बढ़ेगी?

पावर हब बनने की ओर बढ़ता सिंगरौली
सिंगरौली में पहले से ही एनटीपीसी और अन्य कंपनियों की बड़ी विद्युत परियोजनाएं संचालित हैं। कोयला खदानों और बिजली संयंत्रों की मौजूदगी ने इसे देश के ऊर्जा मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। अब प्रस्तावित नई परियोजनाएं इस क्षमता को कई गुना बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। करीब 4800 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता का जुड़ना बताता है कि आने वाले वर्षों में सिंगरौली की भूमिका केवल कोयला उत्पादक जिले तक सीमित नहीं रहने वाली। यह जिला बिजली उत्पादन के क्षेत्र में भी देश की ऊर्जा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार बन सकता है। यह सिंगरौली के लिए अवसर है, लेकिन अवसर के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी है।

बिजली यहां बने, विकास भी यहीं दिखे
सिंगरौली लंबे समय से देश को कोयला और बिजली दे रहा है। यहां से निकलने वाली ऊर्जा देश के अनेक हिस्सों को रोशन करती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर विकास को लेकर सवाल अक्सर उठते रहे हैं। नई परियोजनाओं के साथ यह अपेक्षा स्वाभाविक है कि स्थानीय लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिले। स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ें। गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं मजबूत हों। परियोजनाओं के आसपास रहने वाले लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव दिखाई दे। सिंगरौली की धरती से ऊर्जा पूरे देश को मिले, लेकिन उस ऊर्जा की रोशनी सबसे पहले सिंगरौली के गांवों और घरों तक पहुंचनी चाहिए।

रोजगार का सबसे बड़ा अवसर
4800 मेगावाट की प्रस्तावित क्षमता केवल मशीनों और संयंत्रों का विस्तार नहीं है। परियोजनाओं के निर्माण से लेकर संचालन तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो सकते हैं। परिवहन, निर्माण, तकनीकी सेवाएं, स्थानीय कारोबार और छोटे उद्योग भी इससे लाभान्वित हो सकते हैं। जरूरत इस बात की है कि स्थानीय युवाओं को केवल अस्थायी या छोटे स्तर के काम तक सीमित न रखा जाए। उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण देकर ऐसी नौकरियों के लिए तैयार किया जाए, जिनमें परियोजनाओं के संचालन और प्रबंधन में उनकी भागीदारी बढ़ सके।

पर्यावरण की कीमत पर विकास नहीं
सिंगरौली का औद्योगिक विकास जितना बड़ा है, पर्यावरण से जुड़े सवाल भी उतने ही गंभीर हैं। कोयला खनन, बिजली उत्पादन, राख, प्रदूषण और जल संसाधनों पर पड़ने वाला प्रभाव लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। ऐसे में नई विद्युत परियोजनाओं के साथ पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से पालन अनिवार्य होना चाहिए। प्रदूषण नियंत्रण केवल कागजों तक सीमित न रहे और प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की नियमित निगरानी हो। विकास का मॉडल ऐसा हो जिसमें उद्योग भी बढ़े और आने वाली पीढ़ियों के लिए हवा, पानी और जमीन भी सुरक्षित रहे।

अब सिंगरौली को सिर्फ ऊर्जा नहीं, संतुलित विकास चाहिए
सिंगरौली ने देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अपनी भूमिका साबित कर दी है। अब समय है कि ऊर्जा उत्पादन के साथ मानव विकास का मॉडल भी मजबूत किया जाए। 2030 तक 4800 मेगावाट की नई क्षमता का लक्ष्य सिंगरौली के लिए बड़ी उपलब्धि बन सकता है, लेकिन इसकी सफलता केवल मेगावाट के आंकड़े से तय नहीं होनी चाहिए। सफलता तब मानी जाएगी, जब इसके साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले, गांवों की तस्वीर बदले, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हों, पर्यावरण सुरक्षित रहे और विस्थापन या प्रभावित परिवारों को न्यायपूर्ण पुनर्वास मिले।
रक्षाबंधन पर चालान नहीं, दोपहिया चालकों को मिला सुरक्षा का उपहार
बिना हेलमेट मिले 100 चालकों को वितरित किए हेलमेट
एसपी ने हेलमेट के साथ यातायात नियमों की दी सीख

सिंगरौली : रक्षाबंधन पर्व पर सिंगरौली पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर अनूठी पहल करते हुए बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ  चालानी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ऐसे 100 वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए और भविष्य में हर सफर के दौरान हेलमेट पहनने का संकल्प दिलाया गया।
 महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी का एहसास कराया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हेलमेट चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी जरूरी है। निर्धारित गति सीमा का पालन, मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना, नशे में वाहन नहीं चलाना और यातायात संकेतों का पालन सुरक्षित सफर के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी,  उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, सउनि उत्तम सिंह सहित यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष के सुंदर कांड पाठ व भंडारे में सम्मिलित हुए क्षेत्र भर के लोग

सिंगरौली:भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह द्वारा आयोजित भंडारे में पक्ष विपक्ष समेत जिले भर के सम्मानित लोग सम्मिलित हुए। हनुमान मंदिर ओड़ी मे आयोजित सुंदरकांड के पाठ के पश्चात आयोजित भंडारे मे जिले भर के समस्त कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता, अधिकारी कर्मचारी, व्यापारी तथा मीडिया जगत के सैकड़ों लोग पहुंचे तथा बजरंगबली के मंदिर मे मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक राजेंद्र मेश्राम, रामनिवास शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारियों समेत जिले भर के कार्यकर्ताओं ने भंडारे में पहुंच कर महाप्रसाद ग्रहण किया। भंडारे मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, पूर्व महापौर रेनू शाह समेत सभी राजनीतिक दलों के नेता भी इस भंडारे में पहुंच कर बजरंगबली के दर्शन किए तथा महाप्रसाद ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही तथा मीडिया जगत के प्रमुख लोग भी इस भंडारे मे सम्मिलित रहे।

जिलाध्यक्ष ने समस्त आगंतुकों का उनके द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचने का आभार व्यक्त किया है तथा सभी के मंगल की कामना की है।
NCL ज्योत्सना महिला समिति ने सीनियर सिटीजन डे पर वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित, श्रीमदभगवत् गीता भेंट कर जताया आभार

सिंगरौली:नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली ज्योत्सना महिला समिति द्वारा 'सीनियर सिटीजन डे' के अवसर पर गत बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीएल परिवार के वरिष्ठ  सदस्यों के समृद्ध अनुभवों और उच्च आदर्शों का सम्मान करते हुए उन्हें आदर अर्पित किया गया।

यह कार्यक्रम ज्योत्सना महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती बी. के. दुर्गा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती रूबी जायसवाल समेत अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। महिला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ जनों के अनुभवों और नैतिक मूल्यों से समाज और नई पीढ़ी को प्रेरित करना था।

समारोह के दौरान भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब देखने को मिले, जब वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण संस्मरण और खट्टे-मीठे अनुभव उपस्थित लोगों के साथ साझा किए। उन्होंने नई पीढ़ी को जीवन में सफलता और सकारात्मकता बनाए रखने की सीख दी। साथ ही, सम्मानित हुए वरिष्ठ जनों ने इस आयोजन के लिए ज्योत्सना महिला समिति का हृदय से आभार प्रकट किया और सभी सदस्याओं को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में आध्यात्मिक और आत्मीय माहौल बनाते हुए महिला समिति की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरिष्ठ नागरिकों को श्रीमदभगवत् गीता की प्रतियां वितरित की गईं और आगामी रक्षा बंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए रक्षासूत्र भी बाँधा गया । इसके उपरांत समिति की सदस्याओं ने उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों को ससम्मान स्वादिष्ट व्यंजनों को अपने हाथों से परोसा।

गौरतलब है कि ज्योत्सना महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती बी. के. दुर्गा द्वारा पिछले वर्ष सीनियर सिटीजन डे के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने की इस अनूठी परंपरा की शुरुआत की गई थी, जिसे इस वर्ष भी पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ आगे बढ़ाया गया।
सिंगरौली बर्दी मे शासकीय बालक छात्रावास में मीनू के मुताबिक भोजन नहीं मिलने और अभद्र व्यवहार के आरोपों पर अब तक कार्रवाई नहीं

सहायक आयुक्त ने जांच का दिया था आश्वासन, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में

सिंगरौली:जिले चितरंगी तहसील के राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय बालक छात्रावास बर्दी में छात्रों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप अब विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। छात्रों ने छात्रावास के अधीक्षक संजय गुप्ता पर मीनू के मुताबिक भोजन और निर्धारित सामग्री उपलब्ध नहीं कराने के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने के आरोप लगाए थे। मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों तक पहुंचने के बाद जांच का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बावजूद जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

10 दिन बाद भी जांच अधूरी, आखिर किसका इंतजार

मामले को लेकर रेखा पांचाल, सहायक आयुक्त एवं जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग, जिला सिंगरौली से बात किए जाने पर उनके द्वारा जांच कराने की बात कही गई थी। लेकिन सवाल यह है कि जब मामला सरकारी छात्रावास में रह रहे बच्चों के भोजन और उनके साथ कथित व्यवहार से जुड़ा है, तो अब तक जांच की ठोस कार्रवाई सामने क्यों नहीं आई?

छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित मीनू का पालन कोई सामान्य प्रशासनिक मामला नहीं है। यह सीधे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी व्यवस्था की जवाबदेही से जुड़ा विषय है।

कागज पर मीनू, थाली में पानी

छात्रों का आरोप है कि भोजन में दाल, सब्जी, चावल और रोटी तो दी जाती है, लेकिन दाल और सब्जी में पानी की मात्रा अधिक रहती है। छात्रों ने यह भी दावा किया कि मीनू में निर्धारित भुना चना, तला चना, मुरमुरे और विशेष डाइट जैसी सामग्री नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराई जाती।

यदि छात्रों के आरोप सही हैं तो यह जांच का गंभीर विषय है कि सरकार द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार सामग्री खरीदी और वितरित की जा रही है या केवल रिकॉर्ड में व्यवस्था पूरी दिखाई जा रही है।

अधीक्षक पर अभद्रता के गंभीर आरोप 

छात्रों ने अधीक्षक संजय गुप्ता पर सवाल पूछने या भोजन की व्यवस्था को लेकर शिकायत करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इतने गंभीर आरोपों के बाद निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।

*पैसा नहीं आता, जेब से खाना खिलाते हैं’—दावे की भी हो जांच*

छात्रों के अनुसार, भोजन व्यवस्था को लेकर सवाल करने पर कथित तौर पर यह कहा गया कि पैसा नहीं आ रहा है और अपनी जेब से खर्च कर बच्चों को खाना खिलाया जा रहा है।

अब विभाग को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि छात्रावास के लिए भोजन एवं अन्य सामग्री की राशि किस मद में, कितनी और कब जारी हुई? खाद्यान्न कितना खरीदा गया? स्टॉक में कितना है? और छात्रों को मीनू के अनुसार वास्तव में क्या उपलब्ध कराया गया?

संरक्षण किसका? उठ रहे सवाल

10 दिन बीतने के बाद भी यदि जांच आगे नहीं बढ़ी है तो छात्रों और अभिभावकों के बीच सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया जा रहा।

चर्चा यह भी है कि क्या अधीक्षक संजय गुप्ता को किसी प्रभावशाली व्यक्ति या अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण इतने गंभीर आरोपों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही? हालांकि इस संरक्षण के दावे की पुष्टि नहीं हुई है और इसका सच केवल निष्पक्ष जांच से ही सामने आ सकता है।

अब औचक जांच से ही खुलेगा सच

मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को छात्रावास का औचक निरीक्षण कराना चाहिए। मीनू, स्टॉक रजिस्टर, खाद्यान्न की उपलब्धता, खरीद बिल, भुगतान रिकॉर्ड और वास्तविक भोजन व्यवस्था का मौके पर मिलान कराया जाना जरूरी है। साथ ही छात्रों से अलग-अलग बयान लेकर उनके आरोपों की भी जांच होनी चाहिए।

सबसे बड़ा सवाल यही है—जब बच्चों की थाली से जुड़े आरोपों पर जांच का आश्वासन दिया गया था, तो 10 दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

अब निगाहें जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों पर हैं। देखना होगा कि विभाग इस मामले में निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाता है या फिर सरकारी छात्रावास के बच्चों की शिकायतें भी फाइलों में दबकर रह जाती हैं।
सी. पी. शुक्ला बने राष्ट्रीय सरपंच संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता, समर्थकों में खुशी की लहर

भोपाल: मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सरपंच संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए क्षेत्र के जनप्रिय  श्री सी. पी. शुक्ला सिंगरौली को प्रदेश प्रवक्ता के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है। संगठन ने उनके कुशल नेतृत्व और जनसमस्याओं को प्रखरता से उठाने की क्षमता को देखते हुए यह ज़िम्मेदारी सौंपी है।

श्री शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों, समर्थकों एवं जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। अपनी नियुक्ति पर श्री शुक्ला ने संघ के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश भर के सरपंचों के हितों, अधिकारों और ग्रामीण विकास के मुद्दों को प्रमुखता से शासन-प्रशासन के समक्ष रखेंगे।

सी पी शुक्ला पूर्व में मध्यप्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं उन्होंने कांग्रेस के प्रवक्ता रहते हुए अनेक मुद्दों पर बेबाकी से किसानों व मजलूमों की बात प्रदेश सरकार तक रखी जिसके कारण उन्हें सरपंच संघ के प्रदेश प्रवक्ता के रूप चुना जाना उनके व्यक्तित्व व कार्यशैली को दर्शाता है उनके प्रवक्ता बनने से ग्रामीणों के हितों व सरपंचों के हितों को प्रदेश पटल पर रखने में प्रमुखता मिलेगी।
S News (@santoshshukla494) | Public App