सीकर: नगर परिषद में विद्युत शाखा के तकनीकी अधिकारियों की बैठक का हुआ आयोजन नगर परिषद सभापति जीवन खां ने दिए निर्देश
Sikar, Sikar | Jul 1, 2024 सीकर जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद में आज विद्युत शाखा के तकनीकी अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। नगर परिषद सभापति जीवन खांकी अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में बरसात के मौसम में शहर में निरीक्षण कर सभी लाइटों को दुरुस्त करने और ढीले पड़े विद्युत के तारों को ठीक करने के निर्देश दिए गए जिससे दुर्घटना से बचाव हो सके।