सुसनेर: जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक ने सुसनेर में किया MSW- BSW की कक्षाओं का निरीक्षण, शाशन की योजनाओ को लेकर दिए निर्देश
मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर रविवार की दोपहर में 3 बजे जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान ने सुसनेर में तहसील रोड पर स्थित शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज पहुंचकर यहां जनअभियान परिषद के द्वारा संचालित MSW-BSW की कक्षाओं का निरीक्षण किया। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने व आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।