सुसनेर: श्री राम मंदिर धर्मशाला में स्थानीय प्रशासन के द्वारा आयोजित किया गया गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
शुक्रवार को सुबह 8:30 स्थानीय प्रशासन के द्वारा श्रीराम मंदिर धर्मशाला प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया यहां पर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया के द्वारा झंडा वंदन किया गया। यहां पुलिस कर्मियों के द्वारा गार्ड ऑफ फाइनल भी दिया गया स्कूल बेंड की धुन पर राष्ट्रगान हुआ। उसके पश्चात राष्ट्रीय गीत- वन्दे मातरम भी स्कूली बच्चों ने गाया।