सुसनेर: गणतंत्र दिवस पर प्रशासन ने सुसनेर में घर जाकर किया लोकतंत्र सेनानी का सम्मान
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को प्रशासन के द्वारा सुसनेर क्षेत्र के लोकतंत्र सेनानी 86 वर्षीय पारसमल जैन कबाड़ी का सम्मान किया गया। तहसीलदार विजय सेनानी व नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल ने उनका शॉल श्रीफल भेंट कर व पुष्प माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।